सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पटरी से उतरता रेलवे

रेलवे में हो रही लगातार घटनाओ की वजह चाहे जो भी हो पर एक बात तो साफ़ है
की कहीं न कहीं मानको की अनदेखी जरुर की जा रही है| ऐसा इसलिए और साफ
होता है की जब देश का प्रधान सेवक देश में हाई स्पीड “बुलेट ट्रेन” चलाने
की बात करता है अथवा सोचता है उसी समय हमारे देश की ट्रेने जोकि पुराने
ढर्रे पर चल रही है(एक्सप्रेस एवं पैसेंजर) वही दुर्घटनाग्रस्त हो रही
है| पिछले १ साल की ही अगर हम बात करें तो कानपुर में हुआ रेल हादसा ये
बताने के लिए काफी था की रेलवे किसके भरोसे चल रहा है| हादसे होने के बाद
जागे अधिकारी मुआवजों का एलान कर बात पर पर्दा डालने की तयारी में जुट
जाते है| भारत एक विकासशील देश है यहाँ प्रतिदिन लोगो की भीड़ बढ़ ही रही
है| रेलवे को ये समझना ही होगा की रेलवे में यात्रा करने वाला ६० प्रतिशत
भारतीय मध्यम वर्ग का होता है, वो मध्यम वर्ग का आदमी कहाँ से बुलेट
ट्रेन का हाई किराया भर पायेगा|
     रेलवे में बढ़ रही भीड़ का एक कारण ये भी है कि अभी हाल ही में देखा
गया की गतिमान जैसी सेमी हाई स्पीड ट्रेन के डिब्बे आधे से भी खाली गये,
जबकि उसी रूट पर पीछे चल रही ट्रेनों में आरक्षण करवाकर सीट मिलने के
इन्तेजार में बैठे लोग उस ट्रेन में खड़े होकर सफ़र करने पर मजबूर थे| इसकी
साफ़ वजह थी की उन लोगों ने अपना आरक्षण साधारण ट्रेन में कराया था|
     बेमतलबी तरीके से सोचने वाली रेलवे जैसी संस्था अगर चाहती तो साधारण
ट्रेन में प्रतीक्षा सूची में दर्ज लोगो को खाली दौड़ती गतिमान और महामना
ट्रेन में सफर कराकर शून्य रुपए की जगह कुछ राजस्व जरुर हासिल कर सकती
थी, परन्तु ऐसा हुआ नही|
रेलमंत्री को टैग कर रोज बढ़ते ट्विटर पर शिकायतों के मामले ये बताने के
लिए काफी है कि रेलवे में खान पान के तय रेट से, दो से तीन गुना वसूली आम
बात है| गंदगी, टीटी द्वारा अनाधिकृत रूप से चढ़े लोगो को सीटें बेचने की
शिकायतें आम हो गयी है| अभी रेलवे को अपने इसी बसे पर काम करना होगा|
रेलवे के लिए केवल इतना कहना चाहूँगा की “अभी दिल्ली बहुत दूर है”|
रेलवे में डिरेलमेंट की ख़बरें जैसे आम हो गयी हैं| रेलकर्मी ही खुद बताते
हैं कि मटेरियल की कमी के कारण उन्हें गाड़ियों को अनसेफ या भगवान् भरोसे
भेजना पड़ता है. वह ये भी बताते है की कई बार मेंटीनेन्स के लिए आये हुए
किसी कोच के कलपुर्जे निकालकर दुसरे कोच में लगाकर उसे फिट करके भेजना
पड़ता है| ऐसी स्थिति तब है जब एक “स्टोरकीपर” (चेयरमैन, रेलवे बोर्ड) खुद
लगभग पिछले ढाई सालो से  भारतीय रेल के शीर्ष पर है| यही नही रेलवे स्टोर
की खरीद में सालाना पांच हजार करोड़ के हो रहे भ्रष्टाचार की जांनकारी भी
उन्हें है| पर उनका मौन रहना कुछ और बयाँ करता है| कुलमिलाकर रेलवे को
अपनी पटरी पर चलने के लिए अभी काफी मशक्कत करनी होगी| खासकर यात्रियों की
बेसिक जरूरतों के लिए|

अपूर्व बाजपेयी
शाहजहांपुर 7897211842

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तृतीय केदार श्री तुंगनाथ महादेव यात्रा (पार्ट वन)

 (नोट- इस यात्रा वृत्तान्त में जैसा तीन दिन में मैंने यात्रा की है, जैसा अनुभव आंखो देखा किया है, वही आपके सामने हूबहू लाने की कोशिश करूंगा ) श्री तुंगनाथ महादेव पंच केदारो में तृतीय स्थान पर है, तुंगनाथ महादेव का मंदिर उत्तराखंड के जनपद रुद्रप्रयाग में चोपता नामक स्थान के पास है। चोपता नामक स्थान से तीन किलोमीटर की चढ़ाई के बाद तुंगनाथ मंदिर स्थित है। मान्यता यह है कि यह मंदिर विश्व में सर्वाधिक ऊंचाई पर स्थित है।  तो आते है मुद्दे पर, मैं जनपद शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश का निवासी हूं और एक सरकारी विभाग में संविदा पर कार्यरत हूं, दरअसल पिछले दो सालों से लगातार यू ट्यूब पर विडियोज देखने के बाद  हमारा भी मन हो रहा था बाबा के दर्शन के लिए, पर प्रोग्राम बार बार किसी न किसी कारण टल रहा था, वो कहावत है ना कि जब बाबा बुलाते है तो आदमी भागा भागा जाता है, यही हुआ हमारे साथ।  दो दिन पहले अचानक हमारे घुमक्कड़ दोस्त ने कॉल करके तुंगनाथ जाने के प्लान के बारे में बताया, कुछ देर सोचने के बाद इस शर्त के साथ हामी भरी कि कल संडे को ऑफिस की जरूरी मीटिंग के बाद प्रस्ताव रखेंगे छुट्टी का, ...

सुकून चाहिए तो किशनपुर आइए।

किशनपुर वाइल्ड लाइफ सेंचुरी उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी जिले में स्थित दुधवा नेशनल पार्क का अभिन्न अंग है। दुधवा नेशनल पार्क खीरी जनपद के पलिया कस्बे में स्थित है जबकि किशनपुर के लिए आपको भीरा कस्बे से 6 किलोमीटर दूर कटैया गांव तक जाना पड़ेगा, जहां आप जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर जंगल की सफारी पर निकल सकते हैं। हालांकि जंगल के अंदर किशनपुर और दुधवा नेशनल पार्क जुड़ा हुआ है लेकिन जंगल के अंदर के रास्ते पर जाने की इजाजत केवल वन विभाग के कर्मियों को ही है, अगर आपको दुधवा से किशनपुर या किशनपुर से दुधवा जाना है तो आपको राष्ट्रीय राजमार्ग का ही सहारा लेना पड़ेगा। दरअसल ऑफिस के है एक सहकर्मी पिछले लगभग 15 वर्षों से किशनपुर सेंचुरी जा रहे है, उन्हीं के परामर्श और साथ चलने की रजामंदी के बाद दिनांक 14 मार्च की सुबह किशनपुर के लिए चलना तय हुआ, इस ट्रिप में मेरे अलावा कुल पांच लोग और साथी बने। जंगली ने हमेशा से ही मुझे मोहित किया है फिर चाहे उसका कारण वहां की हरियाली हो या प्रदूषण रहित स्वच्छ वातावरण या फिर शहर कि चकाचौंध और दौड़भाग भरी जिंदगी से दूर शांति का एक वातावरण। तय तारीख 14 को सुब...

भण्डारो का लगा भंडार

एक ही दिन बीस जगह भंडारे या कोई अन्य सेवा करने से बेहतर है की बीस दिन एक ही जगह पर भंडारा या अन्य सेवा की जाये। ताकि किसी गरीब के लिए रोटी का जुगाड़ करना आसान हो जायेगा। और यकीन मानिये बाकि के बचे उन्नीस दिन आप  पुण्य के ज्यादा भागीदार बनेंगे "मुकाबले आज के" खैर .... जैसी जिसकी सोच।