उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध और एकमात्र इकलौते नेशनल पार्क दुधवा नेशनल पार्क आज 15 नवंबर से पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। दुधवा नेशनल पार्क अपने आप में एक बेहद खूबसूरत राष्ट्रीय उद्यान है, इसे उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड राज्य के अलग होने के ठीक बाद घोषित किया गया था। दुधवा नेशनल पार्क का मुख्य द्वार उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी में स्थित यह नेशनल पार्क एक सींग वाले गैंडे एवं बाघों के लिए प्रसिद्ध है। भारत और नेपाल की सीमा पर स्थित इस नेशनल पार्क की सीमा 818 वर्ग किलोमीटर में फैली है, इस नेशनल पार्क के जानवर अक्सर नेपाल के प्रसिद्ध एवं बॉर्डर से लगे राष्ट्रीय पार्क चितवन नेशनल पार्क तथा शुक्ला फांटा नेशनल पार्क तक विचरण करते हुए देखे जाते है। दुधवा में अनेकों प्रकार के वन्यजीव यथा बाघ, हाथी, गैंडे, लोमड़ी, जंगली भालू, मगरमच्छ, घड़ियाल, जंगली सुअर निवास करते है। दुधवा का प्रसिद्ध गैंडा दुधवा नेशनल पार्क की सीमा से ही लगे हुए पीलीभीत जिले के पीलीभीत टाइगर रिजर्व तथा बहराइच जनपद के कतरनिया घाट एवं लखीमपुर के ही किश...