सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

क्या गीता प्रेस के भी अच्छे दिन आएंगे ?????.......

पिछले कुछ वर्षो से बजट का अभाव, सरकार द्वारा मदद के नाम पर सिर्फ आश्वाशन के कारण अपनी बदहाली पर रो रही गोरखपुर की "गीता प्रेस" के अच्छे दिन अब शायद योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने से करीब आते नजर आ रहे हैं।  गीता प्रेस ने हिंदुत्व और हिन्दू धर्म का प्रचार, प्रसार करने का जो जिम्मा बरसो पहले उठाया था वो आज तक कायम है।

गीता प्रेस ही एक मात्र ऐसी संस्था है जो कि पूरे देश में अपने लाखों संस्करणों को हिंदुत्व के प्रचार, प्रसार हेतु बेचती है वो भी "उस संस्करण पर व्यय हुई धनराशि से भी कम दाम पर"। या दूसरे शब्दों में कहें तो ये धनराशि आज के जमाने में एक नाम मात्र की है।  ऐसी संस्था जो कि लगभग हर घर में हर दिन उपयोग में जरुर आती है, उस संस्था को वर्तमान में गोरखपुर या प्रदेश के बड़े बड़े उद्योगपतियों से मिलने वाले दान पर निर्भर रहना पद रहा है।

"इस काल में गीता प्रेस की यह दशा वाकई पीड़ा देती है जब वर्तमान काल  में संघ प्रमुख 800 साल बाद पहला हिन्दू शासन करार देते हैं"।  पिछली सरकार में इस पर ध्यान क्यों नही दिया गया ये बात भी काफी आश्चर्यजनक है क्यूंकि उत्तर प्रदेश में हिन्दू मुख्यमंत्री होने के बाद भी "संस्था" में संसाधनों का अभाव ये दर्शाता है कि सरकार सिर्फ टेक्नोलॉजिकल वे पर काम करती चलती रही और धार्मिक स्थलों और धर्मो का अत्यधिक प्रचार करने वाली संस्था सिर्फ एक मजाक बन कर रह गयी।

वर्तमान में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत से आई है, उस पर भी "योगी" जैसा चेहरा मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठा है जिसे ही हिंदुत्व का रखवाला या हिन्दू वादी चेहरा कहा जाता है। इतना सब होने के बाद भी अब एक बार को जरुर लगता है की गोरखपुर के पूर्व सांसद माननीय मुख्यमंत्री जी इस संस्था की ओर अपना ध्यान जरुर आकर्षित करेंगे। गीता प्रेस के कर्मचारियों के द्वारा स्थाई नौकरी की बात पर मेरा सुझाव और तर्क ये है कि पिछली सरकार अगर शिक्षामित्रो का समायोजन कर सकती है तो फिर "प्रेस" के उन कर्मचारियों को भी स्थाई नौकरी का लाभ मिलना चाहिए अथवा मानदेय में बढ़ोत्तरी की उम्मीद की जानी चाहिए।

कुल मिलाकर आने वाले 5 वर्षो में अगर इस ओर ध्यान नही दिया गया तो फिर किसी डिबेट में किसी व्यक्ति के द्वारा मुख्यमंत्री जी से सवाल पूछने पर वे क्या जबाब देंगे क्यूंकि अब जो वर्तमान समय उत्तर प्रदेश की राजनीती का है वो "चित भी मेरी और पत भी मेरी" वाला समय है। आने वाले ढाई वर्ष में केंद्र और राज्य दोनों की सरकारे भाजपा की होने के कारण इस "गीता प्रेस" संस्था को अब अपने अच्छे दिन दिखाई पड़ने लगे हैं। बाकि उम्मीद पर तो दुनिया कायम है और संस्था तो काफी वर्षो से उम्मीदों के साये में ही जी रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तृतीय केदार श्री तुंगनाथ महादेव यात्रा (पार्ट वन)

 (नोट- इस यात्रा वृत्तान्त में जैसा तीन दिन में मैंने यात्रा की है, जैसा अनुभव आंखो देखा किया है, वही आपके सामने हूबहू लाने की कोशिश करूंगा ) श्री तुंगनाथ महादेव पंच केदारो में तृतीय स्थान पर है, तुंगनाथ महादेव का मंदिर उत्तराखंड के जनपद रुद्रप्रयाग में चोपता नामक स्थान के पास है। चोपता नामक स्थान से तीन किलोमीटर की चढ़ाई के बाद तुंगनाथ मंदिर स्थित है। मान्यता यह है कि यह मंदिर विश्व में सर्वाधिक ऊंचाई पर स्थित है।  तो आते है मुद्दे पर, मैं जनपद शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश का निवासी हूं और एक सरकारी विभाग में संविदा पर कार्यरत हूं, दरअसल पिछले दो सालों से लगातार यू ट्यूब पर विडियोज देखने के बाद  हमारा भी मन हो रहा था बाबा के दर्शन के लिए, पर प्रोग्राम बार बार किसी न किसी कारण टल रहा था, वो कहावत है ना कि जब बाबा बुलाते है तो आदमी भागा भागा जाता है, यही हुआ हमारे साथ।  दो दिन पहले अचानक हमारे घुमक्कड़ दोस्त ने कॉल करके तुंगनाथ जाने के प्लान के बारे में बताया, कुछ देर सोचने के बाद इस शर्त के साथ हामी भरी कि कल संडे को ऑफिस की जरूरी मीटिंग के बाद प्रस्ताव रखेंगे छुट्टी का, ...

सुकून चाहिए तो किशनपुर आइए।

किशनपुर वाइल्ड लाइफ सेंचुरी उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी जिले में स्थित दुधवा नेशनल पार्क का अभिन्न अंग है। दुधवा नेशनल पार्क खीरी जनपद के पलिया कस्बे में स्थित है जबकि किशनपुर के लिए आपको भीरा कस्बे से 6 किलोमीटर दूर कटैया गांव तक जाना पड़ेगा, जहां आप जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर जंगल की सफारी पर निकल सकते हैं। हालांकि जंगल के अंदर किशनपुर और दुधवा नेशनल पार्क जुड़ा हुआ है लेकिन जंगल के अंदर के रास्ते पर जाने की इजाजत केवल वन विभाग के कर्मियों को ही है, अगर आपको दुधवा से किशनपुर या किशनपुर से दुधवा जाना है तो आपको राष्ट्रीय राजमार्ग का ही सहारा लेना पड़ेगा। दरअसल ऑफिस के है एक सहकर्मी पिछले लगभग 15 वर्षों से किशनपुर सेंचुरी जा रहे है, उन्हीं के परामर्श और साथ चलने की रजामंदी के बाद दिनांक 14 मार्च की सुबह किशनपुर के लिए चलना तय हुआ, इस ट्रिप में मेरे अलावा कुल पांच लोग और साथी बने। जंगली ने हमेशा से ही मुझे मोहित किया है फिर चाहे उसका कारण वहां की हरियाली हो या प्रदूषण रहित स्वच्छ वातावरण या फिर शहर कि चकाचौंध और दौड़भाग भरी जिंदगी से दूर शांति का एक वातावरण। तय तारीख 14 को सुब...

भण्डारो का लगा भंडार

एक ही दिन बीस जगह भंडारे या कोई अन्य सेवा करने से बेहतर है की बीस दिन एक ही जगह पर भंडारा या अन्य सेवा की जाये। ताकि किसी गरीब के लिए रोटी का जुगाड़ करना आसान हो जायेगा। और यकीन मानिये बाकि के बचे उन्नीस दिन आप  पुण्य के ज्यादा भागीदार बनेंगे "मुकाबले आज के" खैर .... जैसी जिसकी सोच।