सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सरकार का चौपाया बनने की कगार पर लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ

एबीपी न्यूज़ चैनल में पिछले 24 घंटों के दौरान जो कुछ भी हुआ है , वो चौंकाने वाला बिल्कुल भी नही है.
ये एक ना एक दिन होना ही था.

 जब आप सरकार की नाकामियों कॊ जनता के सामने लाने लगे, सरकार द्वारा दिये जा रहे बड़े बड़े भोजों का तिरस्कार करने लगे, और सबसे बड़ी बात जब आपके सहयोगी (गोदी मीडिया) आपके ऊपर हुई इस कार्यवाही पर चुप्पिया साधे बैठ जाये,
फिर जब इस तरीके की बाते (जबरन इस्तीफा)  सामने आती है तो आपको कोई हैरानी नही होनी चाहिये..

अभिसार शर्मा, मिलिंद, पुण्य प्रसून बाजपेयी इन तीन पर आज जो गाज गिरी है उसकी गूँज आपको भविष्य में ज़रूर सुनने कॊ मिलेगी.
समय एक सा नही रहता.
कई लोग कह रहे है कि अब रवीश की बारी है, मैं कहता हूँ अब उन सब कलमकारों की बारी है जो इस मुद्दे पर अपनी ज़बान बंद कर बैठे हैं.
लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ का वर्तमान में क्या हाल है, किसी से छिपा नही है. ये चौथा स्तम्भ सरकार का चौपाया बनने की कगार पर है.
हालाँकि आप में से काफ़ी लोगो की वैचारिक राय होने के कारण वो मन ही मन इस फैसले पर खुश भी हो रहे होगे, पर क्या आपने सोचा है कि इस समय जो हो रहा है वो भविष्य की सरकारों कॊ इससे भी आगे बढ़कर मीडिया कॊ पालतू बनाने का रास्ता तैयार नही करेगा????

मीडिया से आप चाहते क्या है??
पहले अपनी स्थिति स्पष्ट कीजिये

मीडिया का काम समय आने पर सरकार के बेहतर कामों कॊ जनता के सामने रखना और उससे भी ज़रूरी है सरकार द्वारा किये गये ग़लत कामों कॊ सामने लाना. दूसरे शव्दो में कहे तो सरकार कॊ आईना दिखाना.
और ये बखूबी हो भी रहा था पर शव्दो का हेरफेर था, मीडिया के एक तबके ने केवल सरकार के बेहतर कामों कॊ ही जनता के सामने रखने का एक विशेष "ठेका" ले लिया या दूसरे शब्दों में कहे उसे मजबूर किया गया. और मीडिया के दूसरे तबके ने सरकार के बेहतर कामों कॊ जनता के सामने रखा ज़रुर पर उसी के साथ साथ जनता के सामने सरकार के उन कामों कॊ भी रखा जिनके दम पर सरकार ने वोट लिये थे.

बस यही कारण था जो पिछले कई हफ्तों से चैनल विशेष के सिग्नल कॊ बाधित किया जा रहा था वो भी एक निश्चित समय पर..

क्या आपको नही लगता कि सरकार के कामों का पूरे दिन बखान करने के लिये सरकार के निजी सरकारी चैनल "डीडी" काफ़ी थे, जिसकॊ हम पैसे ख़र्च करके देखते है जबकि सभी प्राइवेट न्यूज़ चैनल फ्री ऑफ कॉस्ट होते है.
आप ज़रा सोचिये जो जिम्मेदार है वो जिम्मेदारी से बच रहा है या बचाया जा रहा है...

आज जो कुछ भी हो रहा है निश्चित रुप से आने वाले समय के लिये आपके, हमारे सबके लिये घातक होगा क्यून्कि अगर किसी मुसीबत में सरकार के विरोध में अपनी बात रखने के लिये जब हम कोइ सशक्त जरिया/माध्यम तलाशेंगे तो अफसोस ही होगा और कुछ नही...
क्यून्कि तब तक मीडिया नाम शायद ही बचे.....

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तृतीय केदार श्री तुंगनाथ महादेव यात्रा (पार्ट वन)

 (नोट- इस यात्रा वृत्तान्त में जैसा तीन दिन में मैंने यात्रा की है, जैसा अनुभव आंखो देखा किया है, वही आपके सामने हूबहू लाने की कोशिश करूंगा ) श्री तुंगनाथ महादेव पंच केदारो में तृतीय स्थान पर है, तुंगनाथ महादेव का मंदिर उत्तराखंड के जनपद रुद्रप्रयाग में चोपता नामक स्थान के पास है। चोपता नामक स्थान से तीन किलोमीटर की चढ़ाई के बाद तुंगनाथ मंदिर स्थित है। मान्यता यह है कि यह मंदिर विश्व में सर्वाधिक ऊंचाई पर स्थित है।  तो आते है मुद्दे पर, मैं जनपद शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश का निवासी हूं और एक सरकारी विभाग में संविदा पर कार्यरत हूं, दरअसल पिछले दो सालों से लगातार यू ट्यूब पर विडियोज देखने के बाद  हमारा भी मन हो रहा था बाबा के दर्शन के लिए, पर प्रोग्राम बार बार किसी न किसी कारण टल रहा था, वो कहावत है ना कि जब बाबा बुलाते है तो आदमी भागा भागा जाता है, यही हुआ हमारे साथ।  दो दिन पहले अचानक हमारे घुमक्कड़ दोस्त ने कॉल करके तुंगनाथ जाने के प्लान के बारे में बताया, कुछ देर सोचने के बाद इस शर्त के साथ हामी भरी कि कल संडे को ऑफिस की जरूरी मीटिंग के बाद प्रस्ताव रखेंगे छुट्टी का, ...

सुकून चाहिए तो किशनपुर आइए।

किशनपुर वाइल्ड लाइफ सेंचुरी उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी जिले में स्थित दुधवा नेशनल पार्क का अभिन्न अंग है। दुधवा नेशनल पार्क खीरी जनपद के पलिया कस्बे में स्थित है जबकि किशनपुर के लिए आपको भीरा कस्बे से 6 किलोमीटर दूर कटैया गांव तक जाना पड़ेगा, जहां आप जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर जंगल की सफारी पर निकल सकते हैं। हालांकि जंगल के अंदर किशनपुर और दुधवा नेशनल पार्क जुड़ा हुआ है लेकिन जंगल के अंदर के रास्ते पर जाने की इजाजत केवल वन विभाग के कर्मियों को ही है, अगर आपको दुधवा से किशनपुर या किशनपुर से दुधवा जाना है तो आपको राष्ट्रीय राजमार्ग का ही सहारा लेना पड़ेगा। दरअसल ऑफिस के है एक सहकर्मी पिछले लगभग 15 वर्षों से किशनपुर सेंचुरी जा रहे है, उन्हीं के परामर्श और साथ चलने की रजामंदी के बाद दिनांक 14 मार्च की सुबह किशनपुर के लिए चलना तय हुआ, इस ट्रिप में मेरे अलावा कुल पांच लोग और साथी बने। जंगली ने हमेशा से ही मुझे मोहित किया है फिर चाहे उसका कारण वहां की हरियाली हो या प्रदूषण रहित स्वच्छ वातावरण या फिर शहर कि चकाचौंध और दौड़भाग भरी जिंदगी से दूर शांति का एक वातावरण। तय तारीख 14 को सुब...

भण्डारो का लगा भंडार

एक ही दिन बीस जगह भंडारे या कोई अन्य सेवा करने से बेहतर है की बीस दिन एक ही जगह पर भंडारा या अन्य सेवा की जाये। ताकि किसी गरीब के लिए रोटी का जुगाड़ करना आसान हो जायेगा। और यकीन मानिये बाकि के बचे उन्नीस दिन आप  पुण्य के ज्यादा भागीदार बनेंगे "मुकाबले आज के" खैर .... जैसी जिसकी सोच।